आगंतुक गणना

4519757

देखिये पेज आगंतुकों

स्वच्छता ही सेवा रिपोर्ट (27.09.2019 से 01.10.2019)

भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा में दिनांक 27.09.2019 को प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. एस. के. शुक्ल के नेतृत्व में सभी वैज्ञानिको एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। कर्मचारियों ने संस्थान परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रतिबंधित, फेके गए एवं बेकार पड़े प्लास्टिक के उचित निस्तारण के लिए एकत्र कर एक जगह संग्रहित किया। संस्थान के कर्मचारियों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया।

मेरा गांव-मेरा गौरव के अंर्तगत दिनांक 28.09.2019 को संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अंजू बाजपाई एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. तरुण अदक के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने मलिहाबाद विकास खण्ड के अंगीकृत कनार गांव में जाकर स्वच्छत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के स्थानीय लोगो को दैनिक दिनचर्या में उपयोग आने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक से पर्यावरण, पौधों, पशुओ एवं मानवो पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगो को उनके व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं घर के आस-पास की जगह को स्वच्छ वनाए रखने हेतु जागरुक किया। कार्यक्रम में 20 से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया।

भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह डॉ. अंजू बाजपाई एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. तरुण अदक के नेतृत्व में दिनांक 01.10.2019 को वैज्ञानिकों के एक दल ने मलिहाबाद विकास खण्ड के अंगीकृत मेजाभारी गांव में जाकर स्वच्छत्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय गांव के 18 लोगो ने प्रतिभाग किया। जागरूकता कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिको द्वारा लोगो को दैनिक दिनचर्या में उपयोग आने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगो को पालीथीन (50 माईक्रान से कम मोटाई) की जगह सूती कपडे़/जूट के बने थैलो को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा लोगो को उनके व्यक्तिगत साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया।